फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action taken against five CEOs and 12 BEOs for not attending workshop organized under PM Shri Yojana

Uttarakhand News: शिक्षा विभाग... लापरवाही पर पांच सीईओ और 12 बीईओ के खिलाफ हुई कार्रवाई

Mon, 13 May 2024 01:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 May 2024 01:43 PM IST
सार

पीएम श्री योजना के तहत प्रदेश के कई विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में वे सुविधाएं दी जाएंगी। जिनकी स्कूल और बच्चों को जरूरत होती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने देहरादून में आयोजित कार्यशाला में न पहुंचकर लापरवाही की है।

विज्ञापन
Action taken against five CEOs and 12 BEOs for not attending workshop organized under PM Shri Yojana
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम श्री योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में उपस्थित न होने पर समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने पांच सीईओ और 12 बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी 17 अधिकारियों को वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक के मुताबिक, पीएम श्री केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत प्रदेश के कई विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में वे सुविधाएं दी जाएंगी। जिनकी स्कूल और बच्चों को जरूरत होती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने देहरादून में आयोजित कार्यशाला में न पहुंचकर लापरवाही की है।

विज्ञापन

इससे उनकी विभागीय कार्य के प्रति उदासीनता का पता चलता है। राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा अंबादत्त बलोदी, मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर गजेंद्र सोन, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल जगमोहन सोनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ अशोक कुमार जुकारिया और मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर कुंवर सिंह रावत को वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...CBSE 10th-12th Result 2024: रिजल्ट जारी, 11वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन, छात्र यहां कर सकते हैं चेक

बीईओ सल्ट अल्मोड़ा हरेंद्र शाह, बीईओ बागेश्वर डीसी सती, बीईओ रायपुर हेमलता गौड़, खानपुर हरिद्वार अयाजुद्दीन, भीमताल नैनीताल कैना, औखलकाण्डा नैनीताल सुलोहिता नेगी, कोट पौड़ी दीप्ति यादव, बिण पिथौरागढ़ गणेश ज्याला, अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग अतुल सेमवाल, जाखणीधार टिहरी दमयंती रावत एवं बीईओ प्रतापनगर टिहरी पूनम चौहान को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed