फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action should be taken against the miscreants in Delhi

भाजपाइयों ने की उपद्रवियों को गिरफ्तार करने की मांग, टिकैत का पुतला फूंका

Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against the miscreants in Delhi
विकासनगर। किसान आंदोलन की आड़ में दिल्ली में उपद्रव मचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई बाजार में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विरोध में उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण ने कहा कि 26 जनवरी को किसान परेड की आड़ में उपद्रवियों ने दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित किया है, जिससे पूरे विश्व में भारत की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने सुरक्षा करने वाले अर्द्धसैनिक बलों के साथ पिटाई की, जिससे पूरे देश की जनता में उबाल है। सरकार को उपद्रव मचा कर राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के उकसाने पर लोगों ने दिल्ली की सड़कों पर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बल बहादुर थापा, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, भगत सिंह राठौर, सूर्यवीर सिंह चौहान, मनोज पंवार, विनोद पाल, अनिल नौटियाल, विजयपाल सिंह बर्त्वाल, सतीश पाल, नरगिस कश्यप, वीर सिंह रावत, विजय बिष्ट, प्रेम सिंह गुसाईं, एसपी गौड़ और हिम्मत सिंह नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed