फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   action on illegal slum in dehradun.

अवैध बस्तियों पर कहीं इनायत, कहीं सितम

Fri, 30 Jan 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jan 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
action on illegal slum in dehradun.

देहरादून में सरकारी जमीनों, नालों पर कब्जे कर बसी बस्तियों के मामले में नगर निगम की दोहरी चाल सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन


ढहा दिए 12 परिवारों के मकान
एक ओर कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी नगर निगम ब्रह्मावाला खाला में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई से कतरा रहा है, वहीं काठबंगला बस्ती में बिना पूर्व सूचना जेसीबी चला दी गई। 12 परिवारों को घरों से निकाल मकान ढहा दिए गए।

बच्चों को गोद में लिए महिलाओं की सर्द मौसम में आशियाना न छीनने और कुछ वक्त देने की गुहार का भी टीम पर कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान घरों में रखा सामान तोड़ने के आरोप पर बस्तीवासियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


राजपुर क्षेत्र स्थित काठबंगला बस्ती में नगर निगम की टीम दोपहर एक बजे राजपुर पुलिस को साथ लेकर पहुंची। उस वक्त यहां बने 12 घरों में रहने वाले मजदूरों के परिवार खाना बना रहे थे। निगम की जेसीबी ने पहुंचते ही इन घरों को ढहाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हक्के-बक्के मजदूर, महिलाएं, बच्चे बाहर दौड़े और कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई। लेकिन टीम नहीं रुकी। उमेश पाल, धर्म सिंह, संजय, विकास, जन बहादुर सहित 12 परिवारों के कब्जे तोड़ डाले। इस दौरान कई महिलाओं की पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की भी हुई। पीड़ित उमेश पाल ने बताया कि नगर निगम को नोटिस देना चाहिए था।

ब्रह्मावाला में भी यही फार्मूला!
निगम पर उठ रहे सवालों के बीच सूत्रों का कहना है कि ब्रह्मावाला खाला बस्ती में भी निगम काठबंगला की तरह अचानक धावा बोल सकता है। दरअसल, ब्रह्मावाला खाले में बने अवैध घरों को न ढहाने का राजनेताओं की ओर से भारी दबाव रहता है।

निगम की कार्रवाई शुरू होते ही कई नेता मौके पर जुट जाते हैं। कुछ समय पूर्व नोटिस जारी होते ही बस्तीवासियों ने निगम पर सियासी दबाव बना दिया था। सूत्रों का कहना है कि इस बार निगम नोटिस देने में नहीं उलझेगा। इसके बजाय कभी भी सीधे जेसीबी ले जाकर अवैध मकान ढहा दिए जाएंगे।


अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस देने की कोई जरूरत नहीं होती है। इसीलिए काठ बंगला में सीधे कार्रवाई की गई। हालांकि वहां बसे लोगों को पहले ही टीम ने चेता दिया था कि वो अवैध कब्जा करने से बाज आएं।
- हरक सिंह रावत, मुख्य नगर अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed