{"_id":"6371452a4a68754663307587","slug":"action-against-32-landlords-for-not-getting-verification-done-vikas-nagar-news-drn4280715184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सुबह दरवाजे पर पुलिस ने दी दस्तक, सत्यापन ना कराने पर 32 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सुबह दरवाजे पर पुलिस ने दी दस्तक, सत्यापन ना कराने पर 32 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह विभिन्न मुहल्लों में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान घरेलू नौकरों और किराएदारों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर 32 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कोर्ट के चालान किए गए। 10 अन्य लोगों के नकद चालान किए गए।
सुबह-सुबह दरवाजे पर पुलिस देख लोग हैरत में पड़ गए। पुलिस की दस्तक से गहरी नींद में सो रहे लोगों की नींद उड़ गई। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सत्यापन अभियान के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं। सुबह पांच बजे से अभियान शुरू किया गया। अभियान सुबह 10:30 बजे तक चला। अभियान के दौरान करीब 250 घरों को चेक किया गया, जिनमें से 32 के यहां किराएदारों और नौकरों का सत्यापन नहीं मिला। जिस पर मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कोर्ट के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। भविष्य में सत्यापन न होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। मुस्लिम बस्ती, मदीना बस्ती, पूर्विया लाइन, पहाड़ी गली आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। अभियान में एसएसआई दीपक मैठाणी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई, चौकी प्रभारी बाजार कृष्णचंद देवरानी, एसआई पंकज कुमार आदि शामिल रहे।
बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी लोग
सत्यापन अभियान के दौरान यह बात प्रकाश में आई कि क्षेत्र में खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग बिना सत्यापन के रह रहे हैं। अभियान के दौरान बेहट, खतौली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर आदि क्षेत्रों के कई ऐसे लोग मिले, जो रेहड़ी और फड़ लगाने का काम करते हैं। कोतवाल शंकर बिष्ट ने बताया कि ऐसे लोगों को कड़ी ताकीद की गई है। भविष्य में ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।े