{"_id":"5e2a95018ebc3e4b092baafb","slug":"acid-attack-survivor-laxmi-aggarwal-reached-mussoorie-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग मसूरी पहुंचीं 'छपाक' की रीयल करेक्टर लक्ष्मी अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग मसूरी पहुंचीं 'छपाक' की रीयल करेक्टर लक्ष्मी अग्रवाल
Fri, 24 Jan 2020 02:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
दोस्तों के साथ लक्ष्मी अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसिड अटैक पर बनी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की रियल करेक्टर लक्ष्मी अग्रवाल बृहस्पतिवार शाम लालटिब्बा पहुंचीं। लक्ष्मी अग्रवाल ने देश विदेश से आए पर्यटकों से भी बातचीत की। लालटिब्बा कैफे में अपनी दोस्त संध्या मल्होत्रा ठुकराल के साथ करीब एक घंटा बिताने के बाद वह देहरादून लौट गई।
विज्ञापन
लक्ष्मी अग्रवाल ने अपने दोस्तों के साथ लाल टिब्बा से दिखने वाली हिमालय की बफीर्ली चोटियों के खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ लिया। लक्ष्मी अग्रवाल लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी भी गई। वहां पर भी उन्होंने ट्रेनी आईएएस अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
लक्ष्मी अग्रवाल की दोस्त संध्या मल्होत्रा ठुकराल ने कहा कि लक्ष्मी अग्रवाल हर दूसरे तीसरे महीने लाल टिब्बा आती है और यहां हिमालय बर्फीली चोटियों के खूबसूरत नजारे का दीदार करती हैं। वह काफी देर बिना किसी से कुछ बात करे हिमालय के दृश्य को निहारती रहती है।
विज्ञापन