फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accused run away from Police custody street dogs captured him

पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर भागा आरोपी तो आवारा कुत्तों ने पकड़वाया, भेजा जेल

Fri, 08 Mar 2019 02:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
accused run away from Police custody street dogs captured him
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी राजकीय अस्पताल में मेडिकल के समय पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। इस दौरान कुछ आवारा कुत्ते आरोपी के पीछे पड़ गए और पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन


काशीपुर में केलाखेड़ा थाने के ग्राम रंपुरा गाजी निवासी बलवीर सिंह थाना सितारगंज में दुराचार के एक मुकदमे में आरोपी है। 22 नवंबर 2018 को केलाखेड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी बीसी रमोला ने पुलिस टीम के साथ आरोपी बलवीर की गिरफ्तारी के लिए ग्राम रंपुरा काजी में दबिश दी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमलाकर आरोपी को छुड़ा लिया था। 

विज्ञापन

आरोपी के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए

इस मामले में रंपुरा काजी निवासी रमेश समेत 16 लोगों को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को केलाखेड़ा पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार किया। थाने के एक आरक्षी और एक होमगार्ड मेडिकल कराने के लिए उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे।

अस्पताल में आरोपी का मेडिकल किया जा रहा था, इसी दौरान आरोपी रमेश ने दौड़ लगा दी। वह अस्पताल के सामने आम के बाग से होकर भाग गया। इसी दौरान उसके पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए।

आरक्षी और होमगार्ड ने आरोपी का पीछा किया

उधर, आरक्षी और होमगार्ड ने भी आरोपी का पीछा किया। आवारा कुत्तों से बचने के लिए रमेश स्टेडियम के पास पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

आरक्षी त्रिभुवन की ओर से कोतवाली में आरोपी रमेश के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
- डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed