{"_id":"5d73868a8ebc3e93ce4f9a26","slug":"accused-ran-from-custody-the-police-ran-backwards-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिरक्षा से आरोपी भागा तो पीछे-पीछे पुलिस भागी, बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिरक्षा से आरोपी भागा तो पीछे-पीछे पुलिस भागी, बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा
Sat, 07 Sep 2019 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Sep 2019 04:03 PM IST
सार
- सिपाही को धक्का देकर भागा आरोपी दूसरी मंजिल से कूदा, घायल
- युवती भगाने के मामले में आरोपी को शिमला से पकड़कर लाई थी पुलिस
- शहर कोतवाली परिसर से बाथरूम करने के बहाने अभिरक्षा से हुआ फरार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवती भगाने के आरोप में शिमला, हिमाचल प्रदेश से पकड़कर लाया गया नवाब शहर कोतवाली परिसर में सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी नहरों वाली गली में घिरा तो पुलिस से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गया। इससे उसके दोनों पैरों में चोटें आई हैं। पुलिस ने अभिरक्षा से फरार होने के प्रयास का एक और मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के गांधी ग्राम निवासी नवाब प्रेम प्रसंग के चलते अगस्त में एक युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने 31 अगस्त को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात शिमला से युवती को बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नवाब ने बाथरूम जाने की इच्छा जताई
शुक्रवार को पुलिस नवाब को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में थी। इसी बीच नवाब ने बाथरूम जाने की इच्छा जताई। सिपाही उसे बाथरूम ले जाने लगा, तभी उसने सिपाही को धक्का दिया और भाग गया। अभिरक्षा से नवाब की फरारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियाें ने आरोपी के पीछे-पीछे दौड़ लगाई।
आगे जाकर नवाब खंडहर में तब्दील एक मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। खुद को बचाने को नवाब दूसरी मंजिल से कूद गया। इससे उसके दोनों पैर चोटिल हो गए। उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और पकड़कर थाने लेकर पहुंची। शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि आरोपी नवाब के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीसरे पहर नवाब को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।