फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of raping for 10 years on the pretext of marriage in Vikas Nagar

Dehradun News: विकासनगर में शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Fri, 18 Oct 2024 04:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping for 10 years on the pretext of marriage in Vikas Nagar
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि व्यक्ति पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसने यह बात नहीं बताई थी। जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




पीड़ित महिला की तहरीर के मुताबिक, वह करीब 10 वर्ष पहले उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। आरोपी ने शादी करने की बात कहकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी करने की बात पर टाल-मटोल करता रहा। एक दिन पता चला कि व्यक्ति पहले से शादीशुदा है। इसके बाद जब व्यक्ति पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मारपीट की। किसी को दुष्कर्म की बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed