फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of making fake profile of wife and talking obscenely

Dehradun News: पत्नी का फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील बातें करने का आरोप

Sun, 16 Feb 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of making fake profile of wife and talking obscenely

विज्ञापन
विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज



सोशलमीडिया पर विवाहिता की फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील बातें करने और आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी युवक के साथ हुई थी। करीब दो साल पहले वह अलग हो गए थे। उनके बीच न्यायालय में वाद चल रहा है। वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि उसके पति ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो लगाकर उसके नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी प्रोफाइल बनाया है।
विज्ञापन




आरोपी उसकी प्रोफाइल पर आपत्तिजनक पोस्ट करता है। साथ ही आरोपी उसकी फोटो और नाम से पुरुषों से अश्लील बातें करता है। इससे उसकी बदनामी हो रही है। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed