फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of make plan to kill Actor Salman Khan arrested in Uttarakhand

एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने का आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार, फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा

Wed, 19 Aug 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Aug 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Accused of make plan to kill Actor Salman Khan arrested in Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के वाले आरोपी राहुल उर्फ सांगा को फरीदाबाद (हरियाणा) पुलिस ने पौड़ी तहसील के पातल गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी यहां अपने दोस्त के साथ आया था। हालांकि मामले में स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग को गिरफ्तारी की भनक तक नहीं लगी। अब राजस्व विभाग इस मामले में जानकारी जुटाए जाने की बात कह रहा है। उधर, मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद फरीदाबाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


राहुल उर्फ सांगा शातिर बदमाश है। राजस्थान में हिरण मारने के मामले को लेकर रंजिशन लॉरेंस बिश्नोई व संपत नेहरा के कहने पर उसने जनवरी 2020 में मुंबई जाकर सलमान खान की रेकी की थी। इस रेकी का इनपुट उसने राजस्थान की जेल में बंद अपने आका लॉरेंस बिश्नोई को दिया था। उसने राहुल से मुंबई में सलमान खान की जनवरी 2020 में रेकी कराई। उसके मुंबई से लौट कर आते ही लॉकडाउन लग गया। इस वजह वह वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


राहुल अपने किसी दोस्त के साथ पौड़ी जिले के पातल गांव आया था। उसके दोस्त को भी नहीं पता था राहुल हरियाणा का वांछित अपराधी है। एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने बताया कि सलमान खान की हत्या की साजिश के आरोपी की गिरफ्तारी 15 अगस्त को पातल गांव से हुई है, जो राजस्व क्षेत्र में है। इसकी स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी दी गई। वहीं एसडीएम सदर श्याम सिंह राणा ने कहा कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। गांव में जिस व्यक्ति के यहां राहुल रह रहा था। उससे जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फरीदाबाद में की थी राशन डीलर की हत्या

फरीदाबाद में चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने ही एसजीएम नगर में 24 जून को राशन डीलर प्रवीन की हत्या की थी।  शक था कि 2018 में प्रवीन ने पुलिस से मुखबिरी कर उसे अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करवा दिया था। उस समय सांगा ईएसआईसी में संविदा पर नौकरी करता था। तभी से वह प्रवीन से रंजिश रखने लगा था। इसी कारण अपने साथी रोहित, आशीष, भरत और मनीष के साथ मिलकर 24 जून को प्रवीन की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी।

उसके चारों साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 2018 में ही राहुल ने राजू बसौदिया के कहने पर झज्जर के बधानी गांव में विकास देशवाल की हत्या की थी। इस वारदात के बाद मुकेश उर्फ मिक्कू ने इसकी बात संपत नेहरा से कराई। इसके बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल हो गया। 2019 में राजू बसोदिया व लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर राहुल ने मलोट पंजाब में मनप्रीत उर्फ मन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

नरेश और संदीप को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाया था
30 दिसंबर 2019 में राहुल उर्फ सांगा ने सफदजंग अस्पताल में पुलिस की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर कुख्यात गैंगस्टर नरेश शेट्टी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर ले गया था। इसी साल एक फरवरी को नरेश शेट्टी ने कपिल व अपने अन्य साथी के साथ फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कैदी वाहन पर फायरिंग कर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया था। बाद में फरीदाबाद पुलिस ने नरेश सेट्टी व उसके साथियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था, मगर संदीप उर्फ काला जठेड़ी भाग जाने में सफल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed