फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of ignoring the interests of employees

कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का लगाया आरोप

Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of ignoring the interests of employees
कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी करने, स्केलर संवर्ग को दैनिक सेवा का दो साल का लाभ दिए जाने, एफटीए की सुविधा मुहैया कराए जाने जैसी कई मांगों को लेकर उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की अगुवाई में कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वन विकास निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। प्रांतीय अध्यक्ष हरदेव सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रबंधन को लगातार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन आला अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में अब कर्मचारियों के सामने आंदोलन के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कार्यकारी अध्यक्ष ललित वर्मा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में 25 फीसदी कोटा निर्धारित किए जाने, यात्रा भत्ता की सुविधा जैसी कई मांगों को लगातार उठाया जा रहा है, लेकिन प्रबंधन हठधर्मी रवैया अख्तियार किए हुए है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

इस दौरान गिरीश नैथानी, गोकुल सिंह पंवार, प्रेम सिंह पंवार, सुंदरराम, संतोष सिंह रावत, पीपीएस भोज, महेश तिवाड़ी एमएस गैडा, सूरत सिंह बंगारी, विनोद बहुगुणा, जेपी बहुखंडी, मोहन सिंह मेहरा, चारु पांडे, नरदेव उनियाल, मोहन मधुसूदन लोहनी, शहजाद अली, प्रकाशचंद्र जोशी, बुद्धि सिंह राणा, मदन कपरवाण, बृजमोहन कन्याल, गोविंद सिंह रौथाण, यशपाल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed