फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of having physical relations with a girl for four years on the pretext of marriage

Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Wed, 23 Oct 2024 03:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of having physical relations with a girl for four years on the pretext of marriage
सेलाकुई थाना क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट, गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बीती सोमवार शाम को पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि वर्ष 2020 में उनकी पहचान थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवक ने उन्हें शादी करने का झांसा दिया। उसके बाद उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बताया कि जब, उन्होंने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक ने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज किया। किसी को शारीरिक संबंध बनाने की बात बताने पर जान से मारने की धमकी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुराने कानून आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि महिला उपनिरीक्षक बबीता रावत मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed