फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of grabbing 29 lakhs from the elderly in the name of flat

Dehradun News: फ्लैट के नाम पर बुजुर्ग से 29 लाख हड़पने का आरोप

Sun, 09 Jul 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing 29 lakhs from the elderly in the name of flat
फ्लैट के नाम पर एक बुजुर्ग से बिल्डरों ने 29 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर वह बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद राजपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि ग्रेटर कैलाश पार्ट-एक नई दिल्ली निवासी अरुण जज ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उन्हें मैसर्स सिनर्जी इंफ्राप्लानर्स नोएडा के डायरेक्टर अनिल रस्तोगी ने राजपुर में प्रस्तावित प्रोजेक्ट में दो फ्लैट दिलाने का आश्वासन दिया। दोनों फ्लैटों के लिए 29 लाख में सौदा हुआ था। विक्रय पत्र पर 18 माह में फ्लैट देने का वादा किया गया था। लेकिन, पैसे देने के बाद भी तय समय पर उन्हें फ्लैट नहीं दिए गए। बाद में उन्हें पता चला कि अनिल रस्तोगी ने जिस जमीन पर फ्लैट निर्माण करना था उसे राजीव शर्मा नामक व्यक्ति को बेच दिया है।
विज्ञापन

इस पर मैसर्स सिनर्जी इंफ्राप्लानर्स लिमिटेड के डायरेक्टर शैलेश आन्नदानी और मैसर्स सनराइज इंफ्राहाईट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर जयवीर सिंह बालियान ने बुजुर्ग को उक्त समझौते के बदले एक फ्लैट सनराइज अपार्टमेंट सहस्त्रधारा में देने का वादा किया। लेकिन, आज तक न तो उन्हें फ्लैट दिया गया और न ही रकम वापस की जा रही है। राजपुर पुलिस ने अनिल रस्तोगी, शैलेश आन्नदानी व जयवीर सिंह बालियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed