फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Ten Lakh rupees grabbed by making fake documents of land cheating case registered against accused

Dehradun: जमीन के फर्जी दस्तावेज बना दस लाख हड़पे, पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 02:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2023 02:43 PM IST
सार

फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरोपी ने विक्रय का अनुबंध पत्र बनाकर पैसे हड़प लिए। कई बार कहने पर भी पैसे नहीं लौटाए।

विज्ञापन
Dehradun: Ten Lakh rupees grabbed by making fake documents of land cheating case registered against accused
पैसा - फोटो : Istock

विस्तार

जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित अरुण शर्मा पुत्र प्रेमचंद शर्मा निवासी ग्राम जमनीपुर थाना सहसपुर ने कहा कि विपक्षी मिथुन निवासी बंशीपुर हरबर्टपुर ने उन्हें मौजा एटनबाग में जमीन दिखाई। उनका सौदा हो गया। उन्होंने विपक्षी मिथुन को 10 लाख रुपये एडवांस दे दिए। जब उन्होंने जमीन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि जमीन किसी और के नाम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: स्कूल-कॉलेजों की बसों को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में मिलेगी छूट, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि विपक्षी मिथुन ने फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनसे विक्रय का अनुबंध पत्र बनाकर पैसे हड़प लिए। कई बार कहने पर भी पैसे नहीं लौटाए। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज कुमार को सौंपी गई है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed