फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of cheating arrested in the name of sending him abroad

विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार, चौथी फेल है आरोपी, खुद को बताता था डायरेक्टर

Thu, 04 Mar 2021 12:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating arrested in the name of sending him abroad
आरोपी को न्यायालय में पेश किया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लोगों को विदेश में होटल आदि में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि इसने 40 से ज्यादा लोगों को झांसे में लिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि रविंद्र सिंह निवासी सोसाइटी एरिया क्लेमेंटटाउन ने आठ दिसंबर 2020 को कैंट थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि बल्लूपुर चौक पर निर्मल सिंह व राजपाल सिंह की फास्ट वे टूर एंड ट्रैवल नाम से ऑफिस है।
विज्ञापन


निर्मल ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविंद्र को सिंगापुर में इंटर कांटिनेंटल होटल एंड रिसॉर्ट में अकाउंटेंट ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। रविंद्र सिंह ने उन्हें 40 हजार रुपये नगद और 60 हजार रुपये का चेक दिया था। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि निर्मल व उसके साथियों ने 40 से ज्यादा लोगों को इस तरह का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से रुपये लेकर उसने पासपोर्ट और कागजात अपने पास रखे और विदेशी कंपनियों के फर्जी नियुक्ति पत्र उन्हें थमा दिए। लोगों ने जब इनके बारे में जानकारी की तो पता चला कि सारे फर्जी हैं। इसके बाद वे इस ऑफिस में गए तो पता चला कि ऑफिस दो माह से बंद है। इस पर पुलिस ने मोबाइल नंबर आदि के माध्यम से जांच करते हुए मंगलवार देर रात कुरुक्षेत्र से लक्ष्मीनारायण उर्फ निर्मल उर्फ विनोद निवासी ग्राम कलायत, कैथल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।

चौथी फेल है आरोपी, खुद को बताता था डायरेक्टर

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चौथी फेल है और अपने गांव में हजामत का काम करता था। पिछले साल चंडीगढ़ में उसकी मुलाकात विक्की उर्फ लखविंदर से हुई। वह लोगों से विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था। यमुनानगर में उसके साथ मिलकर आरोपी ने ब्राइट विजन नाम से एक ऑफिस खोला था।


इसके बाद हिसार में एक एसयू 100 नाम से ऑफिस और फिर पंजाब में भी एक ऑफिस खोला। वह खुद को डायरेक्टर बताता था। लोगों से बातचीत करने में लगता था कि वह बहुत अधिक पढ़ा लिखा है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में सैकड़ों लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed