फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused arrested for leaving stolen bike and taking scooter

Dehradun News: चोरी की बाइक छोड़कर स्कूटर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 03:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for leaving stolen bike and taking scooter
मसूरी से बाइक चोरी कर भागे आरोपी ने तेल खत्म होने के बाद एक व्यक्ति से मदद मांगी और उसका स्कूटर लेकर फरार हो गया। चोरी की बाइक वहीं छोड़ दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि सतेंद्र सिंह निवासी ग्राम मराड, थाना थत्यूड, टिहरी गढ़वाल हाल निवासी सुभाषनगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित को 21 जुलाई को निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास एक युवक मिला। उसने बाइक में तेल खत्म होने की बात कही और मदद मांगी। पीड़ित ने अपने स्कूटर से बाइक में धक्का मारा तो कुछ देर बाद युवक ने कहा कि आप थक गए होंगे। मुझे स्कूटर दे दीजिए अब मैं धक्का मारता हूं। पीड़ित ने उसकी बाइक पर बैठ गए तो कुछ दूर जाकर आरोपी बाइक छोड़कर स्कूटर लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

बुधवार को चेकिंग के दौरान पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने कबाड़ी बाजार से आरोपी सौरभ पंचात्म निवासी टाइटन रोड मोहब्बेवाला को चोरी के स्कूटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने बाइक मसूरी क्षेत्र से चोरी की थी। तेल खत्म हो गया था तो स्कूटर चोरी कर लिया। आरोपी इसे बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed