फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused arrested for cheating of 80 lakh rupees by selling land with fake documents

Dehradun News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचकर 80 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating of 80 lakh rupees by selling land with fake documents
Iआरोपी पर था पांच हजार का इनाम, धोखाधड़ी में छह आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन

I
Iरजिस्ट्रार कार्यालय से जमीन के असली मालिक की जानकारी निकाल बनाए थे फर्जी दस्तावेजI
I फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचकर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस इस मामले में पहले भी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।I
Iराजपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि जुलाई 2024 को राकेश बत्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया कि गिरीश कोटियाल, दिनेश कुमार अग्रवाल व राजीव कुमार ने उन्हें राजपुर रोड पर अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति का प्लॉट दिखाया। इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई। इसके बाद तीनों ने फर्जी अरशद बनाए गए व्यक्ति प्रमोद से मुलाकात कराई। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इकरारनामा बनाकर 80 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरीश कोठियाल निवासी नेहरू कॉलोनी, दिनेश अग्रवाल निवासी रेसकोर्स, राजीव कुमार निवासी बिजनौर, प्रमोद कुमार के अलावा इनाम अहमद और मो. वसीम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में शाबाब फरार था और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

I
Iमाे. वसीम और प्रमोद ने फर्जी दस्तावेज बनाए थे। जबकि शाबाब और इनाम अहमद जमीन का सौदा करने के लिए प्रमोद कुमार को देहरादून लेकर आए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इनामी शाबाब अहमद को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथी इनाम अहमद का दून में दिनेश अग्रवाल (आर्किटेक्ट) के पास आना-जाना था। आरोपी इनाम अहमद ने राजपुर में एक जमीन के बारे में बताया था। इसके बाद रजिस्ट्रार कार्यालय से जमीन के मालिक की जानकारी निकाली गई। अरशद कय्यूम के नाम पर जमीन थी। इसके बाद आरोपियों ने अरशद कय्यूम के नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाए और प्रमोद को अरशद कय्यूम बना दिया। जमीन के सौदे के नाम पर मिली रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया। शेष बची रकम को रजिस्ट्री के बाद लेना तय हुआ था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article