{"_id":"5fb570088ebc3e9b9c28f5ad","slug":"accused-absconding-from-police-custody-arrested-within-24-hours-vikas-nagar-news-drn362251736","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे के अंदर दबोचा पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे के अंदर दबोचा पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धर दबोचा। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो कॉस्टेबल समेत दो होमगार्ड को 14 दिन के लिए लाइन हाजिर कर दिया गया है।
16 नवंबर को पुलिस ने 163 ग्राम चरस के साथ वहीद निवासी बड़ा रामपुर थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। पुलिस जब आरोपी को जिला कारागार सुद्धोवाला लेकर पंहुची तो सुद्धोवाला में कागजातों की चेकिंग के दौरान वह चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। आरोपी के अभिरक्षा से फरार होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले में आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी की तलाश में थानाध्यक्ष सहसपुर आईपीएस(प्रशिक्षु) रेखा यादव के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन किया गया था। टीम ने आरोपी के सिंघनीवाल, सभावाल, ढकरानी, लक्ष्मीपुर, सेलाकुई और बड़ा रामपुर क्षेत्र स्थित संभावित इलाकों में तलाश तेज कर दी। आरोपी के रिश्तेदार और जान-पहचान वाले लोगों से भी पूछताछ की। रातभर पुलिस आरोपी की तलाश में थाना प्रेमनगर, सहसपुर, वसंत विहार और पटेलनगर क्षेत्र के 40 किमी के दायरे में कांबिंग करती रही। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सहसपुर स्थित गन्ने के खेतों से गिरफ्तार कर लिया गया।