फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accusations of fraud in a land purchase deal and threats

Dehradun News: जमीन खरीद के नाम पर धोखाधड़ी, बकाया न देने पर धमकी देने का आरोप

Wed, 29 Jul 2026 11:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 29 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accusations of fraud in a land purchase deal and threats
सहसपुर कोतवाली पुलिस ने जमीन खरीद के नाम पर धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में प्रतीतपुर निवासी जगवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई देहरादून के बड़ोवाला (बनियावाला) निवासी सुबोध कुमार की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने 3 सितंबर 2024 को मौजा प्रतीतपुर कल्याणपुर स्थित अपनी 1682 वर्गमीटर भूमि का सौदा 43.74 लाख रुपये में जगवीर सिंह से किया था। आरोप है कि रजिस्ट्री कार्यालय बंद होने का हवाला देकर आरोपी ने पहले जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया और बाद में तय राशि के चार पोस्ट डेटेड चेक (कुल 22 लाख रुपये) देने का भरोसा दिया। रजिस्ट्री होने के बाद आरोपी बिना चेक दिए मौके से चला गया। बाद में जब पीड़ित ने फोन कर भुगतान करने को कहा, तो आरोपी ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कानूनी कार्रवाई की बात कहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed