फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accusation of selling daughter is fake in police investigation

मासूम बेटी को बेचने का आरोप पुलिस जांच में निकला फर्जी

Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accusation of selling daughter is fake in police investigation
देहरादून। दो साल की मासूम बेटी को बेचने की कोशिश की शिकायत सुनकर पुलिस ने एक्शन लिया तो झूठ की पोल खुल गई। महिला ने पति और एक महिला (सास) पर बेटी को बेचने का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि बच्ची मुजफ्फरनगर में अपने पिता और दादी के पास है। डीआईजी ने दोनों पक्षों में बातचीत कराकर सुलह कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पटेलनगर क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी से मिलकर बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी उसका पति 10 जुलाई 2019 को उसकी दो साल की बेटी को लेकर गायब हो गया था, तब से उसका कोई अता-पता नहीं है। इस मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज की गई है। महिला का आरोप था कि उसे पता चला है कि पति ने उसकी बेटी को बेचने के इरादे से एक महिला के सुपुर्द किया है। महिला बच्ची को बेचने की तैयारी में है। डीआईजी जोशी ने आरोप को गंभीरता से लेकर एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल को मुजफ्फरनगर जाकर बच्ची को बरामद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसओजी टीम रवाना होने से पहले पीड़ित महिला से मिलने उसके आवास पर पहुंची। वहीं पीड़ित महिला और आसपास के लोगों से बातचीत के बाद कहानी कुछ और ही निकली। पता चला कि महिला ने पहले पति की मौत के बाद आरोपी युवक से शादी की है। पहले पति से उसे एक बच्चा और दो लड़कियां दूसरे पति से हैं। पत्नी से आए दिन विवाद के चलते युवक दो साल की बेटी को अपने साथ ले गया था। जिस महिला को आरोपित किया जा रहा है, वो आरोपी युवक की मां है। शिकायतकर्ता की अपनी सास से भी नहीं बनती है। महिला ने अपनी बेटी को पाने के लिए कहानी को दूसरा रूप देने की कोशिश की है। एसओजी की रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी जोशी ने महिला हेल्पलाइन के माध्यम से दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed