फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accountants started boycott on being given additional work

लेखपालों ने किया अतिरिक्त क्षेत्रों के कार्यों का बहिष्कार, आमजन परेशान

Thu, 18 Aug 2022 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accountants started boycott on being given additional work
अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य दिए जाने से आक्रोशित लेखपालों ने कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने जल्द से जल्द रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उधर, लेखपालों के कार्यबहिष्कार के चलते आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से लेखपालों के पदों पर भर्ती न होने के कारण कई पद रिक्त चल रहे हैं। जिससे कई क्षेत्रों का काम भी प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए लेखपालों को अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार दिया गया है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष संगत सिंह सैनी ने बताया कि पहले से ही लेखपालों पर कार्य का दबाव है और ऐसे में अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य दिए जाने से यह दबाव और बढ़ गया है। वर्ष 2004 में आखिरी बार लेखपालों की भर्ती की गई थी। तब से कोई भर्ती न होने के कारण आधे से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ये बहिष्कार शासन की ओर से लेखपाल भर्ती से संबंधित वार्ता के बाद ही खत्म किया जाएगा। लेखपालों के कार्यबहिष्कार के कारण सेवा का अधिकार, सीमांकन, भूमि जांच, पेंशन से संबंधित सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। केवल स्वामित्व और आपदा से संबंधित कार्य ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निराश होकर लौट रहे लोग
जाति प्रमाण पत्र बनवाने आए रोहन नेगी ने बताया कि 15 दिनों से तहसील के चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन हर बार निराश होकर जाना पड़ रहा है। लेखपालों की हड़ताल चल रही है। ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 68 वर्षीय बुजुर्ग रामपाल ने बताया कि हमारा जमीन का मामला चल रहा है। इसमें तहसीलदार ने भूमि निरीक्षण के लिए लेखपाल को पत्र दिया था, लेकिन हड़ताल के चलते लेखपाल निरीक्षण करने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन की सुविधाओं के लिए सभी प्रमाण पत्र संबंधी कार्य अमीनों को दे दिए गए हैं। कोशिश रहेगी कि लोगों को ज्यादा परेशान न होना पड़े।
सोहन सिंह रांगड़, तहसीलदार सदर, देहरादून
लेखपालों की मांग से राजस्व परिषद को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
सोनिका, जिलाधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed