{"_id":"577f1d6f4f1c1bd7497fb417","slug":"according-to-need-disaster-victim-will-treat-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी तो एम्स में होगा आपदा पीड़ितों का इलाज: अजय टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ी तो एम्स में होगा आपदा पीड़ितों का इलाज: अजय टम्टा
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
अजय टम्टा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो उत्तराखंड आपदा पीड़ितों का इलाज एम्स में कराया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को पर्याप्त मदद दी जा रही है। राज्य सरकार मदद के नाम पर सियासत कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा बृहस्पतिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। टम्टा ने बस्तड़ी की आपदा में घायल मंजू भट्ट, नीलम भट्ट, मोहन चंद्र से हालचाल पूछा और स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उन्होंने एमएस को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। कहा कि जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार आपदा पीड़ितों का इलाज एम्स में कराएगी। आपदा के बाद एसएसबी के जवान पीड़ितों की मदद को सबसे पहले पहुंचे थे।
विज्ञापन
एसएसबी के जवान क्या देश के जवान नहीं है। केंद्र सरकार की पर्याप्त मदद के बाद भी राज्य सरकार मदद के नाम पर सियासत कर रही है। कहा कि आपदा प्रभावित गांवों को बसाने के लिए राज्य सरकार प्लान तैयार करके केंद्र के पास भेजे। जमीन को लेकर वन विभाग का जो भी पेच फंसेगा उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Published By : Nirmala Suyal