{"_id":"69ce0ac4402e24e6fc0865d8","slug":"accident-two-dead-including-driver-after-vehicle-falls-into-ditch-tehri-accident-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri Accident: लंबगांव के पास वाहन खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत, ब्रेक नहीं लगने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Accident: लंबगांव के पास वाहन खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत, ब्रेक नहीं लगने से हुआ हादसा
Thu, 02 Apr 2026 11:58 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी गढ़वाल
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:58 AM IST
सार
टिहरी जिले के चारगांव मार्ग पर एक डंपर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे की वजह ब्रेक नहीं लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वाहन हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डंपर माजफ से माल खाली कर लौट रहा था। तभी क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय वाहन का ब्रेक फेल हो गया और डंपर अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Badrinath: धाम में अब भागवत कथा के लिए लेनी होगी अनुमति, क्षेत्र में मांस लाने पर प्रतिबंध, ये नए नियम लागू
विज्ञापन
डंपर को सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) चला रहा था। उसके साथ गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36), निवासी ग्राम रौणिया भी सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य चलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन