फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident: चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद के पास हादसा, बरातियों की कार पलटने से बच्चे की मौत, मां सहित पांच घायल

Accident: चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद के पास हादसा, बरातियों की कार पलटने से बच्चे की मौत, मां सहित पांच घायल

Mon, 28 Nov 2022 07:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Nov 2022 07:50 PM IST
सार

सांकरी के पास कार पलटने से वैभव की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी कमांद पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. रिंकी ने बताया कि अस्पताल में घायल सौणी देवी, छोटी देवी और ममता को भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Accident: चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद के पास हादसा, बरातियों की कार पलटने से बच्चे की मौत, मां सहित पांच घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद के पास बरातियों की कार सड़क पर पलट गई जिससे कार में सवार एक बच्चे की मौत हो गई जबकि बच्चे की मां सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी कमांद में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह थौलधार ब्लाक के ग्राम नेरी से बैलगांव जा रही बरातियों की एक कार दोपहर करीब 1:30 बजे कमांद से आगे सांकरी के पास सड़क पर पलट गई, जिससे कार में सवार वैभव (12) पुत्र विरेंद्र निवासी ग्राम बरवाल गांव थौलधार ब्लॉक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कार में सवार वैभव की मां ममता देवी (30) पत्नी विरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बरवाल गांव, रुकमणी देवी (60) पत्नी स्व. हरपूल सिंह निवासी ग्राम बमराड़ी, सौणी देवी (50) पत्नी किशन सिंह निवासी ग्राम ढसाण गांव, छोटी देवी (40) पत्नी चतर सिंह ग्राम कैंछू और कार चालक पूरण सिंह (32) निवासी उप्पू थौलधार जिला टिहरी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Accident In Dehradun: चंद्रबनी चौक के पास बेकाबू ट्रक ने युवक को बुरी तरह कुचला, दुकानों में घुसा, दो घायल

क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक प्रवीन ने बताया कि सांकरी के पास कार पलटने से वैभव की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी कमांद पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. रिंकी ने बताया कि अस्पताल में घायल सौणी देवी, छोटी देवी और ममता को भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छोटी देवी को हायर सेंटर बौराड़ी रेफर किया गया है जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed