Tehri News: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के पास सड़क पर पलटी डॉक्टरों की कार, महिला समेत चार लोग घायल
ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर डॉक्टरों की कार हादसे का शिकार हो गई। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून से उत्तरकाशी जा रही कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर कंडीसौड़ के पास सुनारगांव में सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो महिला डॉक्टर सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया गया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया। प्रभारी थाना निरीक्षक छाम प्रदीप पंत ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ये लोग देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे, जिनकी कार सुनारगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिन्हें एक 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉ सविता चौधरी व डॉ प्रिया त्यागी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उत्तरकाशी में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। कार डॉ प्रिया त्यागी चला रही थी। सभी घायलों की हालत खतरे से बहार बताई जा रही। वाहन को हाइड्रा मशीन के सहारे हाईवे से साइड कर दिया गया।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने
घायलो की सूची
- डॉ सविता चौधरी (35) निवासी देहरादून
-डॉ प्रिया त्यागी (35) निवासी अधोईवाला देहरादून
-अभय अधोईवाला देहरादून
-सविता त्यागी अधोईवाला देहरादून