फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh-Badrinath Highway Bus and taxi collide fiercely in Devprayag, screams and cries

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देवप्रयाग में बस व टैक्सी की भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

Tue, 03 Jun 2025 04:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jun 2025 04:22 PM IST
सार

श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही हिमगिरी की बस और ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही टैक्सी के बीच रघुनाथ होटल के पास आपस मे टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Accident on Rishikesh-Badrinath Highway Bus and taxi collide fiercely in Devprayag, screams and cries
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को एक हार हादसे का शिकार हो गई। देवप्रयाग में एक बस और टैक्सी की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी पाली भेजा गया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया की श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही हिमगिरी की बस और ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही टैक्सी के बीच रघुनाथ होटल के पास आपस मे टक्कर हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  टैक्सी चालक भजनलाल निवासी रुद्रप्रयाग द्वारा गलत साइड में वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से की हड्डियों में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun Crime: भाऊवाला में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने युवक को बहाने से बुलाया फिर गोली मारकर कर दी हत्या

सूचना मिलते मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पाली में भर्ती किया। घायल में मोक्षिका कश्यप(6) पुत्री मनीष कश्यप, सदर बाजार, दिल्ली ,कामनी कश्यप(49) पत्नी मनीष कश्यप, सरोज कदम पुत्री राजेंद्र कुमार, दिल्ली ,मुन्नी देवी पत्नी राजेंद्र कुमार, राजेश पुत्र शिव पुजन, ग्राम बधोली, संतकबीरनगर ,पूनम पत्नी राजेश ग्राम बधोली  संतकबीर नगर के रहने वाले हैं। सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी से देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटा कर यातायात सुचारू रूप कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed