{"_id":"57f5124f4f1c1bcd4e27030b","slug":"accident-on-ramlila-set-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम विवाह के लिए सजे सेट पर हुआ हादसा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम विवाह के लिए सजे सेट पर हुआ हादसा, एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 05 Oct 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में राम विवाह के लिए सजे सेट को खोलते समय सुबह एक श्रमिक की गिरकर मौत हो गई। जबकि स्टेडियम के बाहर रामलीला का गेट गिरने से एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात नेहरू स्टेडियम रामलीला समिति की ओर से राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। बैंडबाजों और ढोल नगाड़े के साथ विभिन्न हिस्सों से आकर नेहरू स्टेडियम में बारात संपन्न हुई। जहां धूमधाम से राम विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
बुधवार सुबह राम बारात के लिए सजाया गया सेट खोलने के लिए रंजन ठेकेदार के कर्मचारी नेहरू स्टेडियम पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सुबह सेट खोलते समय बिहार निवासी इलेक्ट्रिशियन बिजेंद्र नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट से हुई मौत या खोया नियंत्रण नहीं चला पता
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
लोगों को यह समझ नहीं आया कि आखिर करंट लगने से वह नीचे गिरा या फिर सेट से अनियंत्रित होकर गिरा है। इससे पहले मंगलवार रात रामलीला के बाद शुरू हुई बारिश से नेहरू स्टेडियम के बाहर लगा गेट गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
रामलीला स्थगित
नेहरू स्टेडियम में राम विवाह के लिए सजे मंच को खोलते समय एक कर्मी की मौत के बाद बुधवार को समिति पदाधिकारियों ने रामलीला का मंचन स्थगित कर दिया है। समिति अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया कि बुधवार को पदाधिकारियों ने शोक सभा आयोजित की। साथ ही रामलीला को आज स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
रामलीला स्थगित
नेहरू स्टेडियम में राम विवाह के लिए सजे मंच को खोलते समय एक कर्मी की मौत के बाद बुधवार को समिति पदाधिकारियों ने रामलीला का मंचन स्थगित कर दिया है। समिति अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया कि बुधवार को पदाधिकारियों ने शोक सभा आयोजित की। साथ ही रामलीला को आज स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।