{"_id":"675e6657c2c14fa2260ae7ff","slug":"accident-on-kalsi-chakrata-road-in-vikasnagar-car-fell-into-ditch-lic-employee-died-wife-injured-2024-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident: कालसी- चकराता मार्ग पर हादसा...खाई में गिरी कार, एलआईसी कर्मी की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: कालसी- चकराता मार्ग पर हादसा...खाई में गिरी कार, एलआईसी कर्मी की मौत, पत्नी घायल
Sun, 15 Dec 2024 10:51 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:51 AM IST
सार
एलआईसी कर्मी अपनी पत्नी के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
कालसी मार्ग पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक एलआईसी कर्मी की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी मायाराम पंवार (55) पुत्र परम सिंह पंवार एलआईसी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह रविवार सुबह अपनी पत्नी सुशीला पंवार के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही दरवाजा खुलने से मायाराम पंवार की पत्नी छिटक कर बाहर गिर गई और झाड़ियों में फंस गई। चालक कार समेत खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
Uttarakhand: अस्पताल से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा, कमेटी की गई गठित
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि कार चालक की मौत हो गई थी। बताया कि घायल महिला का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।