Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Kalsi-Chakrata motor road Car falls into gorge while making a video Delhi teenager dies

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हादसा: रील बनाते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दिल्ली के किशोर की मौत

Sun, 25 Jan 2026 10:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Jan 2026 10:17 PM IST
सार

दिल्ली से आपस में रिश्तेदार दो परिवार घूमने के लिए चकराता आए थे। कार में छह लोग सवार थे। वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। लालपुल के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Accident on Kalsi-Chakrata motor road Car falls into gorge while making a video Delhi teenager dies
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार को लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार पुरानी दिल्ली के संतनगर निवासी वंश चावला (15) की मौत हो गई, वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी लोग चकराता घूमने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसा सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील बनाने के दौरान हुआ।

विज्ञापन


थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया दिल्ली से आपस में रिश्तेदार दो परिवार घूमने के लिए चकराता आए थे। कार में छह लोग सवार थे। वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। लालपुल के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में वंश चावला, मोहित कपूर, हेमा चावला, सुवाग्य कपूर, शौर्य कपूर और लीना कपूर घायल हो गए थे। सभी को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने वंश चावला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मोहित कपूर के पैर में फैक्चर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया, अन्य घायलों का उपचार साहिया अस्पताल में ही चल रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि रील बनाने के दौरान कार अनियंत्रित हुई थी। वाहन लीना कपूर चला रही थी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Accident: कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो स्कूटर सवार युवकों की मौत

Trending Videos

मां के सामने ही बेटे ने तोड़ दिया दम
चकराता घूमने आए परिवारों की एक गलती उनको जीवन भर का दुख दे गई। सबसे दुखदाई यह था कि एक मां के सामने उसके बेटे ने दम तोड़ दिया। मृतक वंश चावला अपनी मां हेमा चावला और अन्य रिश्तेदारों के साथ चकराता में बर्फ देखने आया था। बर्फ के दीदार की उनकी इच्छा भी पूरी हो गई। उन्होंने बर्फबारी के बीच जमकर मौज मस्ती भी की, लेकिन वापसी के दौरान चलती कार में रील बनाने की एक चूक ने एक मां को जिंदगी भर का दर्द दे दिया। थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया शुक्रवार देर शाम से ही चकराता की और जाने वाले वाहनों को कालसी में रोकना शुरू कर दिया गया था। शनिवार को भी शाम पांच बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों को रोका जा रहा था। रविवार को वाहनों की संख्या कम हो गई थी, इसलिए वाहनों को रोका नहीं गया। उन्होंने पर्यटकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की। कहा पर्यटक वाहन चलाते हुए रील, वीडियो न बनाएं, फोटो भी न खींचे और फोन पर बात न करें, ये दुर्घटना के कारण बन सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed