फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Gaurikund highway, stone fell from hill broke the glass of bus, one passenger died

गौरीकुंड हाईवे पर हादसा: पहाड़ी से गिरा पत्थर बस का शीशा तोड़ अंदर घुसा, एक यात्री की गई जान, एक घायल

Sun, 26 Jun 2022 05:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि/ऊखीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि/ऊखीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Jun 2022 05:20 PM IST
सार

गौरीकुंड हाईवे के पास रविवार को एक हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे पत्थर ने बस में सवार एक यात्री की जान ले ली। जबकि एक यात्री बुरी तरह घायल हो गया। बस में 20 लोग सवार थे। हालांकि चालक ने सूझबूझ से काम लिया, जिससे बाकी लोगों की जान बच गई। 

विज्ञापन
Accident on Gaurikund highway, stone fell from hill broke the glass of bus, one passenger died
बस का शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर काकड़ागाड़ के समीप यात्री वाहन का शीशा तोड़कर अंदर घुसे पत्थर से एक यात्री की मौत हो गई। जबकि एक यात्री घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वाहन में 20 यात्री सवार थे, जो बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ जा रहे थे। रविवार सुबह काकड़ागाड़ के करीब पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर वाहन के आगे के शीशे को तोड़कर सीधे अंदर जा घुसा, जिससे आगे की सीट पर बैठे दो यात्री आकाश मलिक (26) पुत्र महेश मलिक, निवासी झांसी उत्तर प्रदेश और अमर सिंह (28) पुत्र केवल सिंह, निवासी धामपुर, जिला बिजनौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर मौके ऊखीमठ के थाना प्रभारी रवींद्र कौशल मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि के लिए भेजा गया, लेकिन अमर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला चिकित्सालय व वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक अनिल प्रसाद ने आगे के शीशे से पत्थर के अंदर घुसने पर भी सूझबूझ से वाहन को नीचे की तरफ नाली में धकेल दिया, जिससे अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मृतक यात्री के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रवींद्र कौशल ने बताया कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें...Politics:  सीएम धामी को इस मुद्दे पर मिला पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का साथ, पढ़िए 'हरदा' की कहीं ये खास बातें

उधर, राजमार्ग पर सीतापुर पार्किंग के समीप भी पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। इतना सही रहा कि वाहन में कोई सवारी नहीं थी। पुलिस ने सड़क पर पड़े पत्थरों को साफ करवाकर यातायात सुचारू कराया। वाहन को क्रेन से सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed