{"_id":"68a60664756c8534b30db7d4","slug":"accident-on-delhi-haridwar-highway-bus-and-tractor-trolley-collided-e-rickshaw-and-bike-riders-also-got-hit-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: बस-ट्रैक्टर ट्राली की हुई जबरदस्त भिड़ंत, चपेट में ई-रिक्शा व बाइक सवार भी आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: बस-ट्रैक्टर ट्राली की हुई जबरदस्त भिड़ंत, चपेट में ई-रिक्शा व बाइक सवार भी आए
Wed, 20 Aug 2025 11:06 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:06 PM IST
सार
मंगलौर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस सेंट्रम होटल के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार रात सेंट्रम होटल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में ई-रिक्शा और बाइक भी चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात करीब 8:30 बजे मंगलौर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस सेंट्रम होटल के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ने पास से गुजर रहे ई-रिक्शा और बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Roorkee: पूर्वी शिवपुरम में हुआ भारी जलभराव, घरों में कैद हुए लोग, बच्चे नहीं पहुंच पा रहे स्कूल
विज्ञापन
हादसे में इनाम निवासी जौरासी, अतुल प्रजापति ग्राम अखलोर मुजफ्फरनगर, हनी चन्दसारा, थाना परतापुर, मेरठ, ई रिक्शा चालक साजिद निवासी मंगलौर, ओमकार निवासी आकाशदीप कालोनी, मंगलौर घायल हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन