{"_id":"5a172e374f1c1b86698bd6d2","slug":"accident-on-balliwala-flyover-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खूनी फ्लाईओवर ने ले ली एक और जान, 25 साल के युवक की मौके पर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी फ्लाईओवर ने ले ली एक और जान, 25 साल के युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
balliwala flyover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूनी फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार देर रात एक और मौत हो गई। स्कूटी सवार दो युवक दुर्घटना के शिकार हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वंसत विहार के एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे बल्लूपुर से आईएसबीटी की ओर स्कूटी से आ रहे दो युवक नियंत्रण बिगड़ने से बल्लीवाला फ्लाईओवर की साइड से टकरा गए।
विज्ञापन
अब तक 10 लोग गवां चुके जान
balliwala flyover
- फोटो : file photo
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलजीत (25 वर्ष) निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड के रूप में हुई।
वहीं उसके साथ स्कूटी पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फ्लाईओवर पर करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है। जानकारों के मुताबिक पुल में तकनीकि गड़बड़ी के कारण हादसे होते हैं।
वहीं उसके साथ स्कूटी पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फ्लाईओवर पर करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है। जानकारों के मुताबिक पुल में तकनीकि गड़बड़ी के कारण हादसे होते हैं।