फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accident on Badrinath Highway Boulder dislodged from hillside falls into bus at Bhanerpani pilgrims Died

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: भनेरपानी में पहाड़ी से छिटककर बस के ऊपर गिरा बोल्डर, कानपुर की महिला श्रद्धालु की मौत

Fri, 05 Jun 2026 09:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 05 Jun 2026 09:50 PM IST
सार

भनरेपानी में अचानक पहाड़ी से बोल्डर यात्री बस पर गिर गए। बोल्डर गिरने से एक महिला श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident on Badrinath Highway Boulder dislodged from hillside falls into bus at Bhanerpani pilgrims Died
बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में पहाड़ी से छिटके पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। भनेरपानी में पहाड़ी से छिटककर एक बोल्डर यात्री बस के ऊपर जा गिरा। जिसमें सवार कानपुर निवासी श्रद्धालु रेनू (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कानपुर निवासी पप्पू मिश्रा और गुड़गांव निवासी तन्नु सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू मिश्रा को हायर सेंटर जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया है। जबकि तन्नु सिंह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


Kedarnath: धाम में खराब मौसम, दोपहर से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना रात करीब आठ बजे की है। घटना के बाद उप जिला अधिकारी आरके पांडेय और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर तीन बजे इसी स्थान पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर बदरीनाथ हाईवे पर आ गए थे, जिससे यहां करीब पांच किलोमीटर तक का जाम लग गया था।

हादसे के बाद पीपलकोटी में रोके यात्री वाहन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसे के बाद पीपलकोटी में रोके यात्री वाहन। बस पर पत्थर गिरने से महिला हुई मौत। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जा रहे यात्रा वाहन पीपलकोटी में रोके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed