{"_id":"6a22dea7e06cabb3780760c5","slug":"due-to-bad-weather-kedarnath-pilgrimage-was-halted-from-afternoon-pilgrims-were-moved-to-safe-locations-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: धाम में खराब मौसम, दोपहर से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: धाम में खराब मौसम, दोपहर से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका
Fri, 05 Jun 2026 08:09 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:09 PM IST
सार
जिलेभर में मौसम खराब बना रहा और लगातार बारिश होती रही। इसके चलते केदारनाथ पैदल मार्ग के कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया।
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बारिश और खराब मौसम के चलते शुक्रवार को दोपहर एक बजे से केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग, सीतापुर, गौरीकुंड समेत विभिन्न पैदल पड़ावों पर यात्रियों को रोक दिया गया और सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से जिलेभर में मौसम खराब बना रहा और लगातार बारिश होती रही। इसके चलते केदारनाथ पैदल मार्ग के कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया। चीरबासा क्षेत्र में भी पत्थर गिरने की घटना में एक घोड़ा-खच्चर संचालक की मौत के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यात्रा रोकने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। साथ ही मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Rudraprayag: केदारघाटी में मौसम खराब, बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़े हेलीकॉप्टर की ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग
सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी नीलभ चालीसाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे से यात्रा मार्ग और विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन ने कहा कि मौसम में सुधार और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रियों को आगे भेजा जाएगा। उधर, रोक के बावजूद 17635 यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए। वहीं, केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या अब 1105676 पहुंच चुकी है।