Rudraprayag: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 13 घायल
रुद्रप्रयाग में आज सुबह एक हादसा हो गया। एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 14 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
विस्तार
गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीकुंड के समीप एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरा। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और एक वर्ष के बच्चे सहित 13 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग में भर्ती किया गया। यहां से गंभीर छह लोगों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास धौलाधार में हादसा, कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
बुधवार को करीब 9.30 बजे सोनप्रयाग से केदारनाथ के 13 यात्रियों को लेकर शटल वाहन गौरीकुंड के लिए रवाना हुआ। वाहन में उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली और पश्चिम बंगाल के यात्री थे। गौरीकुंड से करीब एक किमी पहले वाहन अनियंत्रित होकर मदाकिनी नदी में जा गिरा। वाहन के नदी में गिरने से पहले ही सभी यात्री रिंगाल की झाड़ियों में छिटक गए, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडअीारएफ, डीडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू में जुट गईं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार की मौजूदगी में घायलों को खाई से निकालकर सोनप्रयाग में भर्ती किया गया। घायलों के सिर व शरीर पर चोंटें आई हैं। हादसे में एक यात्री सुनील दास (68), निवासी पश्चिम बंगाल की मौत हो गई थी। घायलों में 6 की गंभीर हालत को देखते हुए एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। अन्य सात लोगों का सोनप्रयाग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में घायल --
पिंकी (35), आर्यन (1), महेश (35) व सरिता (25) निवासी अयोध्या (उत्तर प्रदेश), विदिशा (22), पी. भोमि (29), मंजू दास (68), दीप पवन (15), सोमिस्ता दास (40), सैमोली (58), मॉलोनिका (58), सोनिमा दास (40) व देवाशीष दास (47) निवासी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और राजेश (50) निवासी नई दिल्ली।
घायलों को किया एयरलिफ्ट
केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए छह लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए छह लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/5YobhbCWlb
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 25, 2024