{"_id":"6471b8e739af52fe2f01fa03","slug":"accident-in-uttarakhand-tehri-district-two-people-died-after-car-fell-into-a-ditch-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा, गजा-खाड़ी मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा, गजा-खाड़ी मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Sat, 27 May 2023 01:32 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 27 May 2023 01:32 PM IST
सार
टिहरी जिले में एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को भी यहां एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
टिहरी में कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार चार सौ से पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिरी।
विज्ञापन
गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ीमोटर मार्ग पर गजा से दो किमी खाड़ी की ओर कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन दोनों की मौके ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें.. Uttarakhand Weather News: पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट, जानिए कब बदलेगा मौसम का ये मिजाज
विज्ञापन
शुक्रवार को भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। कार में होल्टा निवासी चार महिला व एक पुरुष सवार थे। हादसे में पांचों की मौत हो गई थी।