{"_id":"6225a2f2807bc8475b2e39f8","slug":"accident-in-uttarakhand-15-passengers-injured-after-bus-overturned-in-sitarganj-driver-was-talking-on-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में हादसा: सितारगंज में बस पलटने से 17 घायल, चालक की लापरवाही यात्रियों की जान पर पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में हादसा: सितारगंज में बस पलटने से 17 घायल, चालक की लापरवाही यात्रियों की जान पर पड़ी भारी
Mon, 07 Mar 2022 02:05 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:05 PM IST
सार
उत्तराखंड में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चालक की लापरवाही से 50 यात्रियों की जान पर बन आई।
विज्ञापन
बस दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के सितारगंज में बस पलटने से 17 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था। जिस कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार को सितारंगज में चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर आ बनी। गाड़ी चलाते समय चालक फोन पर बात कर रहा था। हादसा होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घटना में अभी तक घायलों की ही सूचना है।
विज्ञापन