{"_id":"5935ab594f1c1b831c9c805c","slug":"accident-in-ramnagar-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और छोटे हाथी की टक्कर से बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और छोटे हाथी की टक्कर से बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्जिया मंदिर में भंडारा कर घर लौट रहे शाहबाद रामपुर निवासी श्रद्धालुओं का छोटा हाथी वाहन बसई गांव के पास बस की चपेट में आ गया। हादसे में शाहबाद निवासी एक श्रद्धालु समेत काशीपुर निवासी छोटा हाथी चालक की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
तहसील शाहबाद जिला रामपुर यूपी के ग्राम मधुपुरी निवासी चौधरी रामकुमार की पत्नी ने कुछ साल पहले गर्जिया मंदिर में आकर मन्नतमांगी थी। मुराद पूरी होने पर सोमवार को परिजन गर्जिया मंदिर में भंडारा करने कई वाहनों से सपरिवार आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने काशीपुर से टेंट, हलवाई समेत छोटा हाथी भी बुक कराया था। मंदिर में पूजा और भंडारे के बाद दोपहर में वह घर वापस लौट रहे थे। उनका छोटा हाथी वाहन (यूके 18 सीए 1715) एनएच 121 पर बसई गांव के पास पहुंचा ही था कि वाहन काशीपुर से आ रही प्राइवेट बस यूके 04पीए1073 की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
हादसे में काशीपुर की लोकजीत कॉलोनी महेशपुरा निवासी छोटा हाथी चालक रमेश कश्यप (38) पुत्र रामभरोसे और उसके साथ बैठे मधुपुरी शाहबाद निवासी श्रद्धालु चौधरी रामकुमार (54) पुत्र श्याम सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि काशीपुर निवासी प्रेम चंद्र और वीर सिंह घायल हो गए।
सभी को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे का कारण बनी बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बस के यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।