फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident in pithoragarh one killed

पिथौरागढ़: तेजम से आ रही बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Thu, 01 Nov 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Nov 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
accident in pithoragarh one killed
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में तेजम से आ रही बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित चार लोग सवार थे। हादसे में सूरज पुत्र केदार सिंह (12) की मौके पर ही मौत हो गई। चालक रमेश राम (42) निवासी बसंत नगर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। रमेश राम पुत्र प्रेम राम (32), मसूरी कांठा और कविता पुत्री केदार सिंह (17) भी चोटिल हो गए हैं। घायलों को तेजम चिकित्सालय में भर्ती किया है। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर 
वहीं धौलछीना/अल्मोड़ा में गणाईगंगोली की ओर जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को मैक्स जीप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र को गंभीर हालत में बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि दोनों ने हेलमेट पहना था, लेकिन टक्कर के बाद पिता का हेलमेट छिटक गया होगा, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई जो मौत की वजह भी बनी।   
विज्ञापन


गणाईगंगोली पिथौरागढ़ निवासी गिरीश चंद्र जोशी (40) पुत्र धर्मानंद जोशी बुधवार सुबह हल्द्वानी से बाइक यूके04-1504 से अपने 17 वर्षीय बेटे भास्कर जोशी के साथ गणाईगंगोली जा रहे थे। बाड़ेछीना से आगे धौलछीना सेराघाट मार्ग पर सुपई बैंड के पास सामने से आ रही मैक्स ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक और उसमें सवार पिता-पुत्र छिटक कर सड़क से करीब 100 फीट नीचे जा गिरे। इधर मैक्स चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में बाड़ेछीना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गिरीश चंद्र जोशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल भास्कर को अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक चिराला बलवंत नाथ ने बताया कि गिरीश चंद्र जोशी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उधर गणाईगंगोली क्षेत्र के गिरीश चंद्र जोशी की दुर्घटना में मौत से गौलचौरा गांव में शोक की लहर है। गिरीश चंद्र जोशी गौलचौरा गांव में ही दुकान चलाते थे, जबकि उनके पिता धर्मानंद जोशी नौलिंग मंदिर पोखरी के पुजारी हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद उनका पूरा परिवार अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed