फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident in pabo pauri one killed

पौड़ी: पाबौ में अनियंत्रित होकर नदी में गिरा दूध लेकर जा रहा वाहन, चालक की मौत

Fri, 10 Aug 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Aug 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
accident in pabo pauri one killed
demo pic

पाबौ में दूध लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। हादसे में चालक प्रेम सिंह भंडारी की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 6 बजे ईको कार संख्या यूके 12ए9059 दूध लेकर पाबौ की तरफ जा रही थी। वाहन में रोजाना की तरह प्रेम सिंह भंडारी (66) पाबौ बाजार आदि क्षेत्रों में दूध बिक्री के लिए निकले थे।

अचानक पेट्रोल पंप के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। कार का कुछ पता नहीं लगा। कुछ समय बाद राहगीरों को शव नदी में दिखाई दिया तो चौकी इंचार्ज आनंद मेहरा को सूचित किया गया। जिसके बाद शव को नदी से निकाला गया।
विज्ञापन


मेहरा ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वायु सेना से रिटायर होने के बाद पाबौ ब्लॉक के चोपड़ा गांव के प्रेम सिंह भंडारी पहाड़ क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को एक उद्यम के रूप में स्थापित करने में जुटे हुए थे। वह अपनी गायों से रोज सौ लीटर दूध पाबौ के अलावा पौड़ी, पैठाणी और किर्खू में सप्लाई करते थे। जुलाई 2007 में इंडियन एयर फोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपने गांव चोपड़ा में आकर दुग्ध उत्पादन को आय का जरिया बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने 2012 से ही डेरी खोलने का प्रयास शुरू कर दिया था। गांव से नीचे जमीन खरीदी, जमीन का सुधारीकरण किया, गायों को रखने के लिए गोशाला बनाई और फिर डेरी खोलने के लिए भवन बनाया। वर्तमान में उनके पास 30 गाय हैं। सभी विदेशी नस्ल की हैं, जिनसे रोज करीब 100 लीटर दूध उत्पादित हो रहा है। प्रेम सिंह भंडारी की मौत के बाद पाबौ क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed