फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident In Kotdwar Doctors car fell into ditch Bironkhal team returning health camp Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड में हादसा: कोटद्वार बीरोंखाल में डॉक्टरों की गाड़ी खाई में गिरी, स्वास्थ्य शिविर से लौट रही थी टीम

Thu, 03 Nov 2022 09:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Nov 2022 09:15 PM IST
सार

उत्तराखंड के कोटद्वार में पंचपुरी पुल के पास बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में सीएचसी के एक डॉक्टर, दो नर्सें और जीप चालक घायल हो गया। हादसे के बाद एक नर्स नदी में बह गई थी जिसे युवकों ने तैरकर बाहर निकाला।

विज्ञापन
Accident In Kotdwar Doctors car fell into ditch Bironkhal team returning health camp Uttarakhand News in hindi
कोटद्वार में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेदीखाल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बीरोंखाल लौट रही स्वास्थ्य कर्मियों की एक जीप तेज गति के कारण पंचपुरी पुल के पास अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे पूर्वी नयार नदी में जा गिरी। दुर्घटना में सीएचसी के एक डॉक्टर, दो नर्सें और जीप चालक घायल हो गया। हादसे के बाद एक नर्स नदी में बह गई थी जिसे युवकों ने तैरकर बाहर निकाला। सभी को सीएचसी बीरोंखाल में भर्ती कराया गया जिसमें से डॉक्टर और चालक की हालत गंभीर बनी है। 

विज्ञापन


पटवारी सर्किल स्यूंसी के राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे वेदीखाल से बीरोंखाल लौट रही स्वास्थ्य विभाग की जीप अरकंडाई स्थित पंचपुरी पुल के समीप अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर नीचे पूर्वी नयार नदी में जा गिरी। दुर्घटना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अमन तिवारी (38), माधुरी (38), नर्स पूजा हयांकी व चालक प्रवीन सिंह घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अरकंडाई और बैजरो के स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायल नर्स पूजा हयांकी तो नयार नदी में बह गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीण युवकों ने तैरकर उन्हें बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सैलाब चौबे ने बताया कि डॉ. अमन तिवारी और चालक प्रवीन को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था जिससे वह गति पर नियंत्रण नहीं रख सका। सीधी सड़क होने के बावजूद जीप अनियंत्रित होकर नयार नदी में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर पलटी बस, 25 यात्री चोटिल
लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर जीएमओयू की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस में सवार 8 महिलाओं समेत 25 यात्री चोटिल हो गए। दुर्घटना का कारण बस ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

रिखणीखाल के थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि रिखणीखाल से सवारियां लेकर कोटद्वार जा रही बस चपड़ेत और पीपलचौड़ के बीच अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी सवारियां अन्य माध्यमों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी थीं।


उन्होंने बताया कि यात्रियों को मामूली चोटें आई है। बस चालक श्याम सिंह, परिचालक एवं वाहन स्वामी दीनदयाल सिंह ने बताया कि चपड़ेत और पीपलचौड़ के बीच अचानक ही बस के ब्रेक फेल हो गए जिस पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed