फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident In Haridwar Scorpio ran over the baraatis band member died many were injured Uttarakhand news

Haridwar: झूमते-नाचते बरातियों को रौंद कर निकल गई  बेकाबू स्कॉर्पियो, खौफनाक हादसे में गई एक की जान, 31 घायल

Sat, 11 Feb 2023 04:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Feb 2023 04:18 PM IST
सार

Accident In Haridwar: हरिद्वार में बरातियों के साथ बड़ा हादसा हो गया है। बेकाबू कार बरातियों को रौंदती हुई चली गई।  गुस्साए लोगों की भीड़ ने भी स्कॉर्पियो चालक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। हादसे में कई बराती घायल हैं।

विज्ञापन
Accident In Haridwar Scorpio ran over the baraatis band member died many were injured Uttarakhand news
बरातियों को कार ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादराबाद थाना क्षेत्र में सड़क पर बेकाबू कार ने बरातियों को रौंद डाला। एक बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 31 लोग घायल बताए गए हैं। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।  

विज्ञापन


विज्ञापन



ये भी पढ़ें...Haridwar-Rishikesh Highway: गेल के गैस गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से गूंजा पूरा इलाका
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर ज्वालापुर सीओ निहारिका सेमवाल और बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया जबकि यातायात को सामान्य कराया गया। मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

10 बराती अस्पताल में भर्ती हैं जबकि  कुल 31 घायल हुए हैं। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कार चालक भी घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed