फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Champawat: 14 killed as bus falls into gorge in uttarakhand, pm modi, President Ram Nath Kovind, Amit Shah offers condolences

उत्तराखंड: चंपावत हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई राजनेताओं ने जताया दुख

Tue, 22 Feb 2022 04:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Feb 2022 04:49 PM IST
सार

उत्तराखंड में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से  2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Accident in Champawat: 14 killed as bus falls into gorge in uttarakhand, pm modi, President Ram Nath Kovind, Amit Shah offers condolences
चंपावत में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले में 21 फरवरी को हुए दर्दनाक हादसे से पूरा प्रदेश आहत है। उत्तराखंड में हुई इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई राजनेताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन


इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। दो शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। उराखंड में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से  2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


 

-उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के चंपावत में हुए सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की ख़बर सुनकर बहुत व्यथा हुई। दुःख की इस घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। - रामनाथ कोविंद,  राष्ट्रपति

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड हादसा: हंसी-खुशी घर लौट रहे थे बराती, पर अब उठेंगीं 14 अर्थियां, दर्दनाक मंजर को बयां करती ये तस्वीरें

उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।- अमित शाह, गृहमंत्री


हादसे पर सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा - आज प्रातः सूखीढांग - डांडा- मीनार मार्ग के पास बरात से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का दर्दनाक समाचार मिलने से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

जिला चंपावत के सूखीढांग-डांडामीनार में सड़क दुर्घटना में देर रात एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की आकस्मिक मृत्यु का हृदय विदारक समाचार सुनकर मुझे बड़ा आघात लगा। मैं, मृतकों के परिजनों तक अपनी शोक संवेदनाएं संप्रेषित करता हूं। - हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed