फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Chamoli Bus carrying pilgrims from Gujarat returning from Badrinath Dham suffers brake failure

चमोली में हादसा: बदरीनाथ धाम से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस के हुए ब्रेक फेल, नदी की तरफ लटकी

Thu, 10 Sep 2026 08:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 10 Sep 2026 08:18 PM IST
सार

लामबगड़ स्लाइड जोन में सड़क खराब होने के कारण बस की रफ्तार कम थी। इसी दौरान ब्रेक फेल होने से बस नदी की तरफ जाने लगी और सड़क किनारे झूलकर रुक गई।

विज्ञापन
Accident in Chamoli Bus carrying pilgrims from Gujarat returning from Badrinath Dham suffers brake failure
चमोली में बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम से गुजरात के 25 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश लौट रही बस के लामबगड़ के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी की ओर झूल गई। गनीमत रही कि बस नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


बताया गया कि लामबगड़ स्लाइड जोन में सड़क खराब होने के कारण बस की रफ्तार कम थी। इसी दौरान ब्रेक फेल होने से बस नदी की तरफ जाने लगी और सड़क किनारे झूलकर रुक गई। यदि बस की रफ्तार अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


बड़ोवाला गोलीकांड: एक युवती आई विवाद के केंद्र में, अब पते से गायब, पहले भी हो चुका बैंककर्मी सत्यम का झगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर लामबगड़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गोविंदघाट थाना प्रभारी त्रिगुप्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से ऋषिकेश रवाना कर दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed