फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in badrinath highway uttarakhand

दो दिन पहले छुट्टी पर आया था घर, स्कूटी में निकला और गहरी खाई में समा गया

Wed, 03 Jan 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौचर/गैरसैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौचर/गैरसैंण Updated Wed, 03 Jan 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Accident in badrinath highway uttarakhand
accident - फोटो : graphic
बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को गौचर और कर्णप्रयाग के मध्य चटवापीपल के पास एक स्कूटी सवार गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर कोप हुए हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है। देर शाम लापता युवक की खोजबीन जारी थी। जबकि गैरसैंण के मेहलचौंरी के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में किया जा रहा है।

गौचर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली की गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

 

डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में मृत हालात में मिला स्कूटी सवार

Accident in badrinath highway uttarakhand
Accident
काफी खोजबीन के बाद हाईवे से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे अलकनंदा किनारे खाई में स्कूटी सवार मृत हालात में मिला। मृतक की पहचान अनुसूया प्रसाद (35) पुत्र सच्चिदानंद निवासी बमौथ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक सेना में था और दो दिन पहले ही छुट्टी में घर आया था। चौकी प्रभारी सेमवाल ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पीएम के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूटी में मृतक के अलावा एक अन्य युवक भी सवार था। जो लापता है। युवक का पर्श जिसमें घटनास्थल पर मिला है। जिसमें सौरभ पुत्र दान सिंह का पता है। ऐसे में पुलिस, एसडीआरएफ लापता युवक की खोजबीन में जुटे हैं। युवक के अलकनंदा नदी में बह जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

दूसरी ओर गैरसैंण के मेहलचौंरी-नागचुलाखाल मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक टैक्सी अनियंत्रित होकर 50 फीट खाई में जा गिरी। जिसमें सवार धारापानी निवासी दलबीर (23) पुत्र सोबन सिंह और हरेंद्र (32) पुत्र पदम सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आपातकालीन सेवा 108 से सीएचसी गैरसैंण लाया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वाहन में चार लोग सवार थे। दो सकुशल हैं। जबकि अस्पताल में भर्ती दो की हालात भी सामान्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed