बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान से टकराई बुलेरो, नौ लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा बुलेरो वाहन चट्टान से टकरा गया। जिसमें नौ लोग घायल हो गए।
गुरुवार को हाईवे पर होटल उदय पैलेस के पास एक बुलेरो वाहन चट्टान से टकरा गया। जिसमें पांच बच्चे, दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
घायलों को जिला अस्पताल और पिएचसी पिपलकोटी भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि ये लोग कृष्णजन्माष्टमी पर्व पर पाखी गांव स्थित गरुड़ मंदिर में जा रहे थे।
ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत
दिल्ली से रुद्रप्रयाग आ रहा ट्रक ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर तोता घाटी के पास गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई।
गुरुवार को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर एक ट्रक संख्या यूपी04ईटी01350 सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक तय्यूब पुत्र (30) शेर अफजल, निवासी कुंठ थाना देवकुटी जिला हापुड, यूपी घायल हो गया।
परिचालक जावेद पुत्र हसरुद्दीन (21) निवासी कुंठ थाना देवकुटी जिला हापुड, यूपी की मृत्यु हो गई। घायल को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।