फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident happened near Damta on Yamunotri National Highway

Uttarakhand Bus Accident: सामने से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में खोया नियंत्रण, हादसे की वजह तेज रफ्तार

Mon, 06 Jun 2022 01:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, उत्तराखंड
अमर उजाला ब्यूरो, उत्तराखंड Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 Jun 2022 01:49 AM IST
सार

रिखाऊं खड्ड के समीप जिस स्थान पर मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां पर भी सड़क काफी चौड़ी थी। लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था।

विज्ञापन
Accident happened near Damta on Yamunotri National Highway
uttarakhand bus accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में जब तीर्थयात्रियों से भरी कार खाई में गिरी तो उसे सबसे पहले नदी पार जौनसार के कोटा गांव के लोगों की छानी में रहने वाले श्यामू ने देखा। उसने फोन पर रिखांऊ खड्ड में होटल चला रहे वीरेंद्र पंवार को बताया तो आसपास मौजूद सभी लोग डेढ़ किलोमीटर दूर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उनके पहुंचने से पहले बस में सवार घायलों की चीख-पुकार थम चुकी थी। फिर भी जिंदा यात्रियों की तलाश की कोशिशें शुरू हुईं जिसे बाद में बड़कोट और पुरोला पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने जारी रखा।

विज्ञापन


रिखांऊ खड्ड में होटल चलाने वाले वीरेंद्र पंवार ने बताया कि मध्य प्रदेश के यात्रियों की दो बसें यमुनोत्री की ओर निकलीं थी। पहली बस 15 किलोमीटर आगे पहुंच गई थी। हादसे की सूचना पर बस लौटी। उसमें मौजूद यात्रियों में से एक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार यात्री ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी। साथ ही झाड़ियों में फंसने की बात कही थी। इस पर झाड़ियों में घायलों की तलाश की गई। उन यात्रियों ने ही बस में सवार लोगों के गांव के बारे में बताया था। । वह कल सोमवार को तय करेंगे की आगे की यात्रा करनी है या नहीं।
विज्ञापन


सामने से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में खोया नियंत्रण
रिखाऊं खड्ड के समीप जिस स्थान पर मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां पर भी सड़क काफी चौड़ी थी। लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था। तेज रफ्तार होने के कारण पास देते समय वाहन सड़क से बाहर निकल गया और गहरी खाई में जा गिरा। 26 तीर्थयात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेज रफ्तार और थोड़ी सी भी असावधानी जान पर भारी पड़ती है। यमुनोत्री हाइवे पर अब तक हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की असावधानियां भी उजागर हुई हैं। दोनों वाहन अन्य वाहन को पास देते समय असावधानी बरतने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।  बीते कुछ रोज पहले यमुनोत्री हाईवे पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ था, जिसमें तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। वाहन जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी थी साथ ही सड़क पर ब्लैक टॉप भी किया गया था। लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देने के लिए वाहन बैक करते समय चालक की असावधानी भारी पड़ गई। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसके अलावा गंगोत्री हाईवे पर कोपांग के समीप एक टैंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें दो तीर्थ यात्रियों की मौत हुई थी।

 
दुर्घटनाओं में 31 तीर्थ यात्रियों की हुई मौत 
चारधाम यात्रा के दौरान अब तब 70 तीर्थयातित्रयों की मौत हो चुकी है जिसमें 31 तीर्थ यात्रियों की मौत वाहन दुर्घटनाओं में हुई है। शेष 39 की मौत अन्य कारणों से हुई है। बीते 3 मई से चारधाम यात्रा शुरु हुई है। इस दौरान गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर रविवार की दुर्घटना को मिलाकर तीन हादसे हो चुके हैं। इनमें कुल 31 तीर्थ यात्रियों ने अपनी जान गंवाई। ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed