फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident girl died after being hit by a taxi accompanying her mother to hospital for vaccination pauri garhwal

Pauri Garhwal: मां के साथ टीका लगवाने अस्पताल जा रही थी मासूम, टैक्सी की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

Wed, 10 Dec 2025 10:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी/पाबौ।
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी/पाबौ। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Dec 2025 10:10 PM IST
सार

महिला अपनी पांच साल की बेटी काव्या को टीका लगवाने के लिए टैक्सी से जा रही थी। दोनों गुल्यारी के टैक्सी स्टैंड पर उतरे। मां वाहन चालक को किराया देने लगीं, इसी बीच बच्ची टैक्सी के पिछले हिस्से की तरफ चली गई। टैक्सी के पीछे होते ही वह पहिये की चपेट में आ गई।

विज्ञापन
Accident girl died after being hit by a taxi accompanying her mother to hospital for vaccination pauri garhwal
काव्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पैठाणी थाना क्षेत्र में टीका लगवाने अस्पताल जा रही पांच साल की बच्ची की टैक्सी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब मां टैक्सी का किराया देने लगी और बच्ची पीछे चली गई। टैक्सी पीछे होने वह पिछले टायर की चपेट में आ गई।

विज्ञापन

पैठाणी थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि ग्राम बड़ेथ निवासी सरिता देवी बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे अपनी पांच साल की बेटी काव्या को टीका लगवाने के लिए टैक्सी से जा रही थी। दोनों गुल्यारी के टैक्सी स्टैंड पर उतरे। मां वाहन चालक को किराया देने लगीं, इसी बीच बच्ची टैक्सी के पिछले हिस्से की तरफ चली गई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar: मोबाइल फोन के लिए घर में विवाद, भाई के डांटने से नाराज किशोरी ने खाया जहर, अस्पताल पहुंचने तक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी के पीछे होते ही वह पहिये की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे सीएचसी पाबौ ले गए जहां उपचार के दौरान काव्या की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि मासूम की मौत के मामले में सभी पहलुुओं की जांच की जाएगी, साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed