फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident Dehradun-Muzaffarpur Raptiganga Express engine derailed Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला

Sun, 26 Feb 2023 10:37 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Feb 2023 10:37 AM IST
सार

देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था। इसी बीच इंजन तेज धमाके के साथ पटरी से नीचे उतर गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा था।

विज्ञापन
Accident Dehradun-Muzaffarpur Raptiganga Express engine derailed Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दून रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। इस दौरान कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन इससे देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इन ट्रेनों को कई घंटे की देरी से रवाना किया गया।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था। इसी बीच इंजन तेज धमाके के साथ पटरी से नीचे उतर गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा था।

विज्ञापन

इसके चलते देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को जहां एक घंटे की देरी से रवाना किया गया। वहीं, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस और देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: मंदिर में लगेगा सोने का कलश, पहली बार श्रद्धालु स्वर्ण मंडित गर्भगृह में करेंगे बाबा केदार के दर्शन

ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के चलते यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक समेत तमाम आला अधिकारियों को दे दी गई है। मंडल रेल प्रबंधक ने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं। उधर, इस घटना से बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed