फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Academic Council of Garhwal University approves admission on merit basis vacant seats from CUET Uttarakhand

Garhwal University: अकेडमिक काउंसिल ने मेरिट के आधार पर प्रवेश को मंजूरी, CUET से खाली सीटों को भरने की चिंता

Sun, 03 Sep 2023 12:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Sep 2023 12:24 PM IST
सार

एसी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद विवि में रिक्त सीटों पर बिना सीयूईटी के मेरिट के आधार पर प्रवेश के प्रस्ताव को सर्वसम्मति प्रदान की।

विज्ञापन
Academic Council of Garhwal University approves admission on merit basis vacant seats from CUET Uttarakhand
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि को सीयूईटी के बाद खाली रह गई सीटों को भरने की चिंता है। विवि ने एकेडमिक काउंसिल (एसी) की बैठक में रिक्त सीटों पर बिना सीयूईटी मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विवि इस प्रस्ताव को जल्द यूजीसी को भेजेगा। विवि के प्रति कुलपति ने प्रस्ताव के मंजूरी की पुष्टि की है।

विज्ञापन

शनिवार शाम विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में विवि के एसी (एकेडमिक काउंसिल) की बैठक हुई। इस दौरान छात्रों की विभिन्न मांगों से जुड़े प्रस्ताव विवि के कुलसचिव डॉ. धीरज शर्मा ने बैठक में रखे। एसी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद विवि में रिक्त सीटों पर बिना सीयूईटी के मेरिट के आधार पर प्रवेश के प्रस्ताव को सर्वसम्मति प्रदान की।

विज्ञापन

गौरतलब है कि गढ़वाल विवि में प्रदेश के छात्रों को प्रवेश में 50 प्रतिशत आरक्षण, विवि के परिसरों से यूजी करने वालो छात्रों को पीजी कक्षाओं में प्रवेश में पांच प्रतिशत वेटेज व रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाने सहित विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर छात्र आंदोलित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता हुई, लेकिन बेनतीजा रही

विवि में कुलपति कार्यालय परिसर के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीते 21 अगस्त, विवि में बिडला परिसर के प्रवेश द्वार पर छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने 22 अगस्त व विवि के प्रवेश द्वार पर जय हो छात्र संगठन के छात्रों ने बीते 23 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। 30 अगस्त को विवि की कुलपति से छात्रों की वार्ता भी हुई, लेकिन बेनतीजा ही रही।

वार्ता में कुलपति ने छात्रों की मांगों को एसी व इसी की बैठक में रखने की बात कही थी। गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट ने बताया कि एसी में मंजूर प्रस्ताव को जल्द ही यूजीसी को भेजा जाएगा। इस अवसर पर विवि के वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, डीएसडब्ल्यू प्रो. महावीर नेगी, मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, परीक्षा नियंत्रक एचएम आजाद, छात्रसंघ सचिव सम्राट राणा आदि मौजूद रहे।

ये छात्रों की जीत

गढ़वाल विवि में छात्रहितों की मांगों के समाधान को लेकर छात्र आंदोलित हैं। विवि के एसी की बैठक में बिना सीयूईटी के रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश के प्रस्ताव को मंजूरी मिलना छात्रों के आंदोलन की जीत है। इससे पहाड़ के उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किन्ही कारणों से सीयूईटी प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाए और उच्च शिक्षा से वंचित रह रहे थे। आगामी पांच सितंबर को विवि की ईसी (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) कार्य परिषद की बैठक में विवि के छात्रहित में निर्णय के बाद ही आंदोलन को वापस लिए जाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। -गौरव मोहन नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष श्रीनगर।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देरी से विदा होगा मानसून, महीनेभर में अधिकतर जिलों में हो सकती है कई दौर की बारिश

50 प्रतिशत आरक्षण व पांच फीसदी वेटेज पर गठित की कमेटी

गढ़वाल विवि में प्रदेश के छात्रों को प्रवेश में 50 प्रतिशत आरक्षण व विवि के परिसरों से यूजी करने वाले छात्रों को पीजी कक्षाओं में पांच प्रतिशत चेटेज की मांग पर एक कमेटी का गठन किया गया है। विवि के एससीआरटी परिसर बादशाहीथौल में लॉ विभाग के प्रो. एके पांडे की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है। कमेटी को विवि प्रशासन को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed